फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered against those who fatally attacked a businessman

Sultanpur News: व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने वालों पर केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered against those who fatally attacked a businessman
सुल्तानपुर। चार दिन पूर्व शहर के बाधमंडी चौराहे पर दिनदहाड़े व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के खैराबाद मोहल्ले के निवासी नुरुद्दीन सूफी शहर के बाधमंडी चौराहे पर बीते 14 अक्तूबर को दुकान का निर्माण करा रहे है। उनका आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वहां पहुंचे खैराबाद मोहल्ले के मो. तारिक अयूब सिद्दीकी, गुड्डू पंचर उर्फ इसरार व एक अन्य शटर उठाकर दुकान के अंदर घुस गए थे। उनकी कनपटी पर आरोपी मो. तारिक अयूब सिद्दीकी ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल लगाकर फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो जाने से उनकी जान बच गई थी।
विज्ञापन

लोगों के पहुंचने पर आरोपी मो. तारिक अयूब जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया था। हमले से पीड़ित व्यवसायी सदमे में है। नगर कोतवाल नारदमुनि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी मो. तारिक अयूब सिद्दीकी, गुड्डू पंचर उर्फ इसरार और एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला का केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed