{"_id":"645d39a203c701b9f8072374","slug":"case-on-pradhan-and-two-on-the-charge-of-occupying-the-land-sultanpur-news-c-13-1-228851-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भूमि पर कब्जे के आरोप में प्रधान व दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भूमि पर कब्जे के आरोप में प्रधान व दो पर केस
Fri, 12 May 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। भूमि पर कब्जा करने के आरोप में प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव से जुड़ा है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर (कालीगंज) की रहने वाली सुशीला देवी और झींगुर के बीच भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। सुशीला का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह जब उसकी मां रामपती कालीगंज स्थित पान की गुमटी खोलने पहुंची थी, तभी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर गांव के ही झींगुर, उसका बेटा राम उजागिर परिजनों के साथ पहुंचा और रामपती की पिटाई कर दी। इसके बाद उसकी मां की गुमटी तोड़कर हटा दी।
सुशीला का आरोप है कि भूमि पर कब्जा करवाने में ग्राम प्रधान भैरोपुर सभाराज की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि इसी मामले में झींगुर की शिकायत पर एक सप्ताह पहले सुशीला देवी और उनकी मां के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।