{"_id":"5e80bce08ebc3e76ca4a2f1c","slug":"case-on-black-marketing-of-arhar-sultanpur-news-lko515734536","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरहर की दाल कालाबाजारी करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरहर की दाल कालाबाजारी करने पर केस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के दौरान लंभुआ कस्बे में एक दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक दाम पर अरहर की दाल बिक्री करता पाया गया। अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत पर पहुंची टीम ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री के निर्देश दिए गए हैं।
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण के लिए जिला मजिस्ट्रेट सी. इंदुमती ने टीम गठित की है। शनिवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने दोमुहां, कामतागंज व लंभुआ कस्बे का निरीक्षण ॎकया। टीम के मुताबिक निरीक्षण में दोमुहां व कामतागंज में दुकानें बंद पाई गईं। लंभुआ में एक किराना स्टोर पर सामानों की बिक्री होती पाई है। इस बीच किराना स्टोर से अरहर की दाल खरीद कर वापस जा रहे गणेश सिंह निवासी रजवाड़े रामपुर से टीम के सदस्यों ने रेट की जानकारी ली।
पूछने पर गणेश ने बताया कि अरहर की आधा किलो दाल 60 रुपये में मिली है। इस पर टीम के सदस्यों ने दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार कल्लू ने भी 60 रुपये में आधा किलो अरहर की दाल बेचना स्वीकार किया। डीएम की ओर से निर्धारित 90 रुपये किलो के बजाय 120 रुपये प्रति किलो अरहर की दाल बेचते मिलने पर टीम के सदस्यों के साथ डीएसओ ने इसकी रिपोर्ट डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने लंभुआ थाने पर मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। बताया कि दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।