फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   case imposed

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या के मामले में चार नामजद सहित आठ पर केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
case imposed
अमेठी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे दुर्गा मजरे भगनपुर निवासी कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता की तहरीर पर चार नामजद समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। गांव में सन्नाटा पसरा है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पीएसी व दो थानों की पुलिस कैंप कर रही है।
थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे दुर्गा मजरे भगनपुर निवासी कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरे पांडेय के पुत्र नीरज ऊर्फ राममूर्ति (23) को बुधवार सुबह घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में नीरज की मौत हो गई। नीरज का शव देर रात घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता रामआसरे ने पुलिस को दी तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी तहरीर पर पुलिस ने बब्बन ऊर्फ धर्मेंद्र मिश्र पुत्र लल्लन निवासी सेनीपुर, पंकज मिश्र व पप्पू मिश्र पुत्र आत्मानंद मिश्र निवासी पूरे दुर्गा भगनपुर, संतोष पांडेय निवासी जुड़ियापुर व चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार सुबह परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गंगाघाट चले गए।
कांग्रेस नेता राम आसरे के बेटे नीरज का शव बुधवार देर रात गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा। हत्या को लेकर क्षेत्र व गांव में दूसरे दिन काफी दहशत का माहौल रहा। गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
दूसरे दिन गांव व घटनास्थल पर पीएसी सहित दो थानों की फोर्स तैनात रही। सीओ पीयूष कांत राय, कोतवाली निरीक्षक देवेश कुमार सिंह, मुंशीगंज थाना निरीक्षक नजमुल हुसैन नकबी गांव पर नजर रखे रहे।
कोतवाली प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत आठ के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
16 अगस्त 2017 को आत्माराम मिश्र के पुत्र विनय कुमार उर्फ कोतवाल की गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विनय के भाई पंकज की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भाई वीरेंद्र मिश्र पुत्र भोला मिश्र व कांग्रेस नेता रामआसरे पांडेय के पुत्र राम दुलारे के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था। जिसमें कांग्रेस नेता के पुत्र नीरज का नाम भी प्रकाश में आया था। ग्रामीणों की मानें तो यह हत्या बदले की भावना से की गई है।

कांग्रेस नेता रामआसरे पांडेय के बेटे नीरज का शव पहुंचने की सूचना के बाद गुरुवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा सहित कई कांग्रेसियों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। कांग्रेस नेता ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed