{"_id":"60a3f6628ebc3ed2b24385b0","slug":"case-filed-on-posting-disputed-poster-on-social-media-sultanpur-news-lko578582249","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्टर पोस्ट करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित पोस्टर पोस्ट करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू का एक पोस्टर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पोस्टर में मोनू को महाभारत के अभिमन्यु के रूप में दिखाया गया है।
उनके चारों तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, सांसद मेनका गांधी, विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिव कुमार सिंह व एसपी डॉ. विपिन मिश्र को आक्रामक मुद्रा में हाथ में तलवार समेत दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल इसी पोस्टर को समीप के सखौली खुर्द गांव निवासी अजीत कुमार (22) ने अपने फेसबुक वॉल पर लगाया था। इस पर अजीत के ही फेसबुक मित्रों ने कमेंट भी किए थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान ले लिया। हालांकि, बाद में अजीत ने इस पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया था। एसएसआई दया शंकर मिश्र के मुताबिक इस पोस्टर में मोनू सिंह को प्रताड़ित होना दिखाया गया है, जो एक विशेष वर्ग की भावना को आहत करता है।
इससे लोगों की भावनाएं भड़कने की संभावना थीं। साथ सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि एसएसआई दया शंकर मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।