फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   case filed on four

महिला की पिटाई, चार पर केस

Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
case filed on four
सुल्तानपुर। घर पर हमलाकर महिला की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी को 24 घंटे बाद द्वारिकागंज पुलिस चौकी से छोड़ दिया। मारपीट की घटना पीड़िता के घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सरवन मौघाड़ा की रहने वाली सिंगारी पत्नी महेश निषाद अपने चार वर्षीय बेटे के साथ घर में रहती है जबकि उसका पति महेश रोजी के सिलसिले में बाहर रहता है। बीते 23 जुलाई को भूमि के विवाद में परिवार के ही भूटी, रामतीरथ, राकेश और जितेंद्र लाठी-डंडा लेकर सिंगारी के घर पहुंच गए आरोप है कि उसकी पिटाई के बाद लूटपाट की।
विज्ञापन

पुलिस ने सिंगारी की तहरीर पर सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि द्वारिकागंज चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्र ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद चौकी इंचार्ज ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया। सिंगारी का आरोप है कि मारपीट की पूरी घटना उसके घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बावजूद चौकी इंचार्ज ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed