{"_id":"64456c70379c6c34a8049cf6","slug":"case-filed-against-the-manager-of-the-finance-company-sultanpur-news-c-13-1-196877-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत तीन पर केस दर्ज
Sun, 23 Apr 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में भर्ती पति की देखरेख कर रही महिला के साथ वसूली को लेकर अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव की रहने वाली रंजना राम सेवक का आरोप है कि उन्होंने एक निजी फाइनेंस कंपनी से वाशिंग मशीन और फ्रिज खरीदने के लिए पैसा लिया था। वे कंपनी से लिए गए ऋण का भुगतान भी कर रहीं थीं। आरोप है कि उनके पति दुर्घटना में घायल थे जिन्हें 20 जनवरी 2023 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी कंपनी के मैनेजर योगेश मिश्रा, रवि राय और एक अन्य अस्पताल पहुंचे और ऋण की वसूली की बात कही।
रंजना ने उनसे कहा कि हम लगातार ऋण चुका रहे हैं। इसे लेकर मैनेजर आदि ने उनके और पति के साथ अभद्रता की। पुलिस ने रंजना की तहरीर पर मैनेजर योगेश मिश्र, रवि राय और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।