{"_id":"5f32b1c28ebc3e3d0a3b1087","slug":"case-filed-against-electrical-lineman-and-a-consumer-sultanpur-news-lko5347028200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन व एक उपभोक्ता पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन व एक उपभोक्ता पर केस दर्ज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकलां विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गंगापुर कलां में बिना इस्टीमेट के विद्युत लाइन शिफ्ट कराने के मामले में जेई ने लाइनमैन व एक उपभोक्ता पर मुकदमा दर्ज कराया है।
करौंदीकलां विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गंगापुरकलां निवासी कमला प्रसाद पांडेय ने अवर अभियंता समेत अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र देकर पिछले माह अपने ट्यूबवेल के लिए लगा बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर व पोल शिफ्ट कराने का आरोप लगाया था। पत्र में उन्होंने करौंदीकलां उपकेंद्र के लाइनमैन अशोक कुमार यादव पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए लाइन शिफ्ट कराने की बात कही थी।
इस पर अवर अभियंता उत्कल सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शिकायत की जांच में अवर अभियंता को लाइनमैन की मिलीभगत मिली। जांच के बाद अवर अभियंता उत्कल कुमार सिंह ने लाइनमैन अशोक कुमार यादव व लाइन अपनी इच्छानुसार शिफ्ट कराने वाले बल्देव पांडेय के खिलाफ करौंदीकलां थाने में केस दर्ज कराया है।