फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case against two including former head for taking ration with fake card

Sultanpur News: फर्जी कार्ड से राशन लेने में पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ केस

Thu, 17 Oct 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Case against two including former head for taking ration with fake card
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में फर्जी राशन कार्ड बनवाकर एक परिवार के नाम पर राशन लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक ग्रामीण ने पूर्व प्रधान समेत दो लोगों पर फर्जी राशनकार्ड बनाकर राशन लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीण की तहरीर पर मंगलवार को करौंदीकला थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करौंदीकला थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी गिरीश दत्त पांडेय का आरोप है कि उनके पड़ोस के शिवशंकर पांडेय ने उनकी वल्दियत को विवादित करने के लिए उनकी माता के नाम से एक फर्जी राशन कार्ड बनवाया। उनके पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों के आधार में फर्जीवाड़ा करके शिवशंकर पिछले 10 वर्ष से राशन ले रहा था। उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने कोटेदार से बात की। कोटेदार ने बताया कि राशन शिवशंकर पांडेय अंगूठा लगा करके विगत कई वर्षों से ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी शिकायत पर राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। उन्होंने पूर्व प्रधान बाबू राम और शिवशंकर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने मिलकर तमाम फर्जी राशनकार्ड बनाए हैं। जांच होगी तो सत्यता सामने आ जाएगी। तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं थी। केस दर्ज हुआ है तो जांच कराई जाएगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article