फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case against 12 including former MLA Sonu and his brother Monu

पूर्व विधायक सोनू सिंह व उनके भाई मोनू समेत 12 पर केस

Sat, 20 Jun 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Case against 12 including former MLA Sonu and his brother Monu
सुल्तानपुर। भाजपा कार्यकर्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक सोनू सिंह व उनके भाई मोनू सिंह समेत 12 पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी उत्तम सिंह पर शुक्रवार को दोपहर बाद करीब एक बजे धनपतगंज बाजार में जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने फायरिंग के बाद उन्हें लोहे के रॉड से पीटा था। हमले में घायल उत्तम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना के बाद सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह समेत कई लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

कूरेभार थाने की पुलिस ने उत्तम सिंह की तहरीर पर रमेश गुप्ता उर्फ घंटी, अंशू सिंह, निवासी मायंग, प्रधान धर्मराज सिंह निवासी महमूदपुर व अतुल सिंह निवासी बिसावां, चंद्रभद्र सिंह सोनू व यशभद्र सिंह मोनू को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बाबत सीओ बल्दीराय विजयमल यादव ने बताया कि रमेश कुमार उर्फ घंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनपतगंज। मुकदमा दर्ज होने के बाबत पूर्व विधायक चंद्रभद्र सोनू ने कहा कि उनकी लोकप्रियता से परेशान तमाम स्थानीय नेता बराबर साजिश रचते रहते हैं। इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जिला पंचायत सदस्य मोनू सिंह ने बताया कि उत्तम सिंह के मामले से कुछ लेना देना नहीं है, हम लोगों को बाद में पता चला कि ब्लॉक कार्यालय स्थित महाबीरन धाम में कोई घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed