फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case against 12 in case of assault and firing

Sultanpur News: मारपीट व फायरिंग के मामले में 12 के खिलाफ केस

Wed, 19 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case against 12 in case of assault and firing
भदैंया (सुलतानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के देवकाली नरायनपुर गांव में सोमवार देर रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें छह लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगो पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




कोतवाली देहात थाने के देवकाली नरायनपुर गांव में सोमवार की देर रात पुराने विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि गांव निवासी गायत्री देवी व वंदना वर्मा के परिवार के बीच विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग भी हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन



गायत्री देवी की तहरीर पर छह व दूसरे पक्ष की वंदना वर्मा की तहरीर पर उदयराज, रामराज व राजकुमार समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देहात कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को मारपीट हुई थी। मंगलवार को दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करवाया गया। बुधवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed