फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   carelessness

दायित्यों में लापरवाही पर 15 अफसरों से जवाब-तलब

Thu, 05 Sep 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
carelessness
गौरीगंज। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदित प्रमाण पत्रों को डेडलाइन में निर्गत न कर पाना 15 अफसरों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर आवेदन लंबित देख एडीएम ने सभी को नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिन में प्रमाण पत्र आवेदन को निस्तारित कर जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को जन्म/मृत्यु/परिवार रजिस्टर व निशक्त प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदित आवेदन को निस्तारित न करना 15 अफसरों को भारी पड़ा।
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने गुरुवार को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदनों के निस्तारण व प्रमाणपत्र निर्गत होने की समीक्षा की तो बड़ी संख्या में आवेदन डेडलाइन के बाद भी पेंडिंग दिखे। जिम्मेदारों की लापरवाही से लोगों को प्रमाणपत्र पाने में हो रही असुविधा से एडीएम काफी नाराज हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें सीएमओ, डीपीआरओ, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका जायस, नगर पंचायत अमेठी, एडीओ पंचायत अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर, बहादुरपुर, मुसाफिरखाना, जामो, सिंहपुर, भादर, भेंटुआ, बाजारशुकुल, संग्रामपुर, शाहगढ़ व तिलोई स्तर पर बड़ी संख्या में आवेदित प्रमाण पत्र लंबित मिले।

उन्होंने अफसरों को तत्काल आवेदन पत्रों को निस्तारित करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत करने व जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने आवेदन निस्तारित न होने तथा जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed