{"_id":"68487d6531d3141aae04a184","slug":"career-guidance-fair-to-be-held-in-government-secondary-schools-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-134769-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगेगा कॅरिअर गाइडेंस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगेगा कॅरिअर गाइडेंस मेला
Wed, 11 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई से कॅरिअर गाइडेंस मेला आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ बच्चों को भविष्य की राह सुझाएंगे और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। मेले में कक्षा आठ से 12 वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
इसके लिए पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी चल रही है। अभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी चल रही है। विद्यालय खुलते ही प्रवेश और पढ़ाई पर ध्यान दिया जाएगा। पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपनी रुचि और विषय बताने होंगे। उसी के अनुरूप उन्हें कॅरिअर से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं से उनके कॅरिअर को लेकर संवाद करेंगे।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेश पांडेय ने बताया कि कॅरिअर मेले में बैंक अधिकारी, उद्यमी सहित विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ, चिकित्सक, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी आदि को बुलाया जाएगा, जो कि विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। मेले में विशेषज्ञ विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उनके कॅरिअर संबंधित जिज्ञासाओं को शांत करेंगे। विकास खंड स्तर के विजयी प्रतिभागियों को जिला मुख्यालय पर लगने वाले मेले में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने के लिए पत्र जारी जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रत्येक छात्र-छात्रा का पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए पत्र जारी किया गया है।-रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक