{"_id":"65cd1bdc4bf9bddfcd0e8e74","slug":"career-clubs-will-be-formed-to-shape-the-future-of-students-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-109672-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए बनेंगे कॅरिअर क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए बनेंगे कॅरिअर क्लब
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए कॅरिअर क्लब बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यालय में कॅरिअर मेले का भी आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थियों के माता-पिता को शामिल किया जाएगा। सभी विद्यार्थियाें की प्रोफाइल पंख पोर्टल पर तैयार की जाएगी। उसी के अनुरूप उन्हें विद्यालय में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। डीआईओएस कार्यालय सभागार में चल रहे दो दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस प्रशिक्षण में ये बातें डीआईओएस रविशंकर ने मंगलवार को कहीं।
राज्य परियोजना निदेशक माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वावधान में कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को जिले के 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों व नामित नोडल शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त केश कुमारी जीजीआईसी के प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी व प्रवक्ता संगीता गुप्ता को मास्टर ट्रेनर बनाया गया था। मास्टर ट्रेनर ने कॅरिअर मार्गदर्शन, कॅरिअर बनाने के लिए आवश्यक गुण, इसकी योजना एवं चुनाव के बारे में बताया।
पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों का होगा नामांकन
माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व नामित नोडल शिक्षक यूपी पंख डॉट इन पर विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करें। इसके साथ ही लॉगिन व पासवर्ड बनाएं। पोर्टल पर सभी विद्यार्थियाें की प्रोफाइल बनाई जाए। यहां पर विद्यार्थी सरकार द्वारा दिए कॅरिअर विकल्प को चुनकर अपनी रुचि अनुसार जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के गुणों की करेंगे पहचान
प्रधानाचार्य व शिक्षक विद्यार्थियों की रुचि व चारित्रिक विशेषताओं की पहचान कर वर्कशीट तैयार करेंगे। प्रसिद्ध व महान लोगों की जीवन कलाओं पर आधारित कथाएं व कहानियां सुनाएंगे। सभी विद्यार्थियाें के कौशल को पहचान कर रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।