{"_id":"64f4cd9a704b818f3a02654a","slug":"car-robbers-caught-by-gprs-system-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2383-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जीपीआरएस सिस्टम से धरे गए कार लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जीपीआरएस सिस्टम से धरे गए कार लुटेरे
Sun, 03 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। तेलंगाना से कार लूटकर सुल्तानपुर लाने वाले लुटेरों को उनकी एक गलती भारी पड़ गई। उन्होंने लूटी गई कार का जीपीआरएस सिस्टम उखाड़कर अपने गांव में ही फेंक दिया था जिसके सहारे चित्रकूट पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
29 अगस्त की रात चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी के पास तेलंगाना प्रांत के वारंगल जिले के निजामपुरा निवासी मोहम्मद समरुद्दीन घायल अवस्था में मिला था। उसने बताया था कि तेलंगाना से उसकी कार दो युवकों ने झांसी के लिए 35 हजार रुपये में बुक की थी। 29 अगस्त को दोनों युवकों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी कार व नकदी लूट ली थी।
चित्रकूट पुलिस को जीपीआरएस सिस्टम से कार की लोकेशन सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र की मिली थी। टीम ने मोतिगरपुर थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा से संपर्क किया। 31 अगस्त की रात मोतिगरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव के दिनउ का पुरवा निवासी आदर्श तिवारी को पकड़ा। उसकी ट्यूबवेल से लूटी गई कार मिली।
विज्ञापन
उसके बताने पर पुलिस ने दूसरे साथी गोंडा जिले के जोरिया जगतपुर निवासी अजीत कुमार उर्फ नंगू गोस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने कार में लगा जीपीआरएस सिस्टम निकालकर ट्यूबवेल के पास फेंक दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों को चित्रकूट ले गई।