फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car rams into truck on Purvanchal Expressway in Sultanpur one died while four injured

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, एक की मौत... चार घायल; लखनऊ से बलिया जा रहा था परिवार

Thu, 31 Jul 2025 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 07:31 PM IST
सार

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। परिवार लखनऊ से बलिया जा रहा था।

विज्ञापन
Car rams into truck on Purvanchal Expressway in Sultanpur one died while four injured
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दहपेल का पुरवा मजरे गुमानीगंज के पास बृहस्पतिवार भोर एक कार पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, अयोध्या के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बलिया के बांसडीह रोड निवासी भीष्म सिंह (56), पत्नी किरन सिंह (54), पुत्री श्रेया सिंह (24), अंकित सिंह (32) व सुमन सिंह (60) निवासी मोहल्ला गोइसपुरा, गाजीपुर के साथ कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ से बलिया जा रहे थे। कार अंकित सिंह चला रहे थे। वे सुबह 5.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के पूरे दहपेल का पुरवा मजरे गुमानीगंज के पास पहुंचे थे। तभी कार पहले से खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार भीष्म सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। कुमारगंज व स्थानीय पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के पिलर से टकराया बेकाबू डंपर... चालक घायल

अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलियापुर के पास जगदीशपुर की तरफ से गिट्टी लेकर आ रहा डंपर बृहस्पतिवार भोर लगभग चार बजे अनियंत्रित हो गया। डंपर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ओवर ब्रिज के नीचे खड़े वाहन को चपेट में लेते हुए दाहिनी तरफ पुल के पिलर से टकरा गया। 



हादसे में चालक नवनीत पांडेय (40) निवासी कूढ़ा, थाना शिवगढ़, जिला रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज में भर्ती कराया है। खलासी राज कुमार निवासी नियामतपुर थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed