फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car rammed into tractor from behind in Sultanpur Prayagraj youth died

UP News: ट्रैक्टर में पीछे से घुसी कार, प्रयागराज के युवक की मौत; लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हुआ हादसा

Tue, 24 Dec 2024 02:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

तेज रफ्तार, ट्रैक्टर में पीछे से घुस गई। हादसे में प्रयागराज के युवक की मौत हो गई। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Car rammed into tractor from behind in Sultanpur Prayagraj youth died
ट्रैक्टर में पीछे से घुसी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर चीनी मिल के पास कार ट्रैक्टर में पीछे से जाकर घुस गई। कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार देर रात हुई घटना में पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक प्रयागराज का रहने वाला था। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब पौने बारह बजे गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर चीनी मिल के पास सड़क हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की माने तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली कादीपुर की एक ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली में टकराकर पलट गई। कार पर चालक समेत दो लोग सवार थे।
विज्ञापन


कार का गेट खुलने पर एक व्यक्ति ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन दूसरा व्यक्ति कार के अंदर ही फंसा रहा। उसके सिर के पीछे गंभीर चोटें आईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी

एंबुलेंस से घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी है। मृतक की पहचान प्रयागराज के अल्लापुर थाना अंतर्गत नेता चौराहा निवासी उदित कुमार सिंह (39) पुत्र उदयभान सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed