फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   car loot

चालक की पिटाई कर बदमाशों ने कार लूटी

Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
car loot
सुल्तानपुर। लखनऊ से सुल्तानपुर के लिए कार बुक कराकर बदमाशों ने उसे लूट लिया। विरोध करने पर चालक को मरणासन्न कर जिले के हनुमानगंज के समीप हाईवे के किनारे फेंक कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह होश में आने पर चालक ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर चालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

अयोध्या के खंडासा क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी पवन कुमार मिश्र अपनी कार लखनऊ में एक कैब से संबद्ध कराकर खुद ही उसे चलाते हैं। सोमवार की रात चार युवकों ने लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से कैब से पवन की कार को बुक कराया। पवन के अनुसार युवकों ने उससे कहा कि उनके चाचा की सुल्तानपुर शहर में मौत हो गई है और उन्हें वहां पहुंचना है। कार को बुक कराने के बाद पवन चारों युवकों को कार में बैठाकर सुल्तानपुर के लिए निकला था। रास्ते में हैदरगढ़ के पास बदमाशों ने कार में सीएनजी भरवाया। उसके बाद कार हैदरगढ़ के टोल प्लाजा को पार करके आगे बढ़ी थी, तभी बदमाशों ने असलहा सटाकर पवन से कार लूट ली। बदमाशों ने पवन की पिटाई करके उसे कार की डिक्की में बंद कर दिया।
विज्ञापन

कार सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के पास पहुंची तो बदमाशों ने उसे बाहर निकालकर हाईवे किनारे फेंक दिया। सुबह होश में आने पर पवन ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल के साथ ही यूपी 112 मौके पर पहुंची और चालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पवन के अनुसार बदमाशों ने उसके तीन हजार रुपये भी लूट लिए हैं। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पवन की तहरीर पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed