फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car crashes into bike and plunges into drain; six injured, including a couple

Sultanpur News: बाइक से टकराकर नाले में गिरी कार, दंपती सहित छह घायल

Fri, 15 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into bike and plunges into drain; six injured, including a couple
अखंडनगर। बेलवाई-हलियापुर मार्ग पर बारीसहजन गांव स्थित एक विद्यालय के पास शुक्रवार दोपहर बाद एक बेकाबू कार आगे जा रहे बाइक सवार अलाउद्दीनपुर निवासी संतोष कुमार (28) से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सूखे नाले में गिर गई। दुर्घटना में बाइक सवार संतोष कुमार व उनके पीछे बैठी पत्नी अंतिमा (26), पुत्र संस्कार (04) गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

वहीं, कार पर सवार चालक निखिल सिंह (24) निवासी कादीपुर, अभिषेक सिंह (25) निवासी भूपतिपुर सूरापुर व प्राची तिवारी (22) निवासी बहाउद्दीनपुर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। संतोष व उनकी पत्नी अंतिमा को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed