फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car collides with truck on Purvanchal Expressway, six injured

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी कार, छह घायल

Fri, 21 Jun 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck on Purvanchal Expressway, six injured
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को सुबह आजमगढ़ जा रही कार धनपतगंज थाना क्षेत्र में आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में कार पर सवार युवक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों की मदद से कूरेभार सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पूरा दुल्हन गांव निवासी मो. सागिल बृहस्पतिवार को सुबह कार से लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा था। कार पर उसके गांव के ही मो. अशरफ, मो. खालिम, ओवैद अब्दुल्ला, अमुद अब्दुल्ला, माज अब्दुल्ला भी सवार थे। करीब पौने आठ बजे कार धनपतगंज थाना क्षेत्र में पहुंची थी, तभी अचानक कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पर यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कूरेभार भेजा गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को हलियापुर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed