{"_id":"64f4ccdf0e2b2f66b103d96d","slug":"car-collides-with-container-three-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2364-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कंटेनर से टकराई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कंटेनर से टकराई कार, तीन घायल
Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोरई गांव के पास रविवार दोपहर लखनऊ से आ रही कार कंटेनर से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। उस पर सवार चार में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया। वहां से दो लोगों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
लखनऊ निवासी कार चालक जसप्रीत सिंह (35), दीनापुर निवासी ललित (28), आजमगढ़ निवासी रजनीश व शब्बीर (30) सवार थे। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में ललित व रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। जसप्रीत को मामूली चोटे आईं। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में भर्ती कराया। वहां से ललित व रजनीश की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग लखनऊ से आजमगढ़ के रास्ते वाराणसी जा रहे थे।