फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car and tractor collision in Sultanpur, two people dead including railway engineer

यूपी : कार और ट्रैक्टर की टक्कर, दर्दनाक हादसे में रेलवे इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत, तीन घायल

Fri, 21 May 2021 05:10 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, सुल्तानपुर
पीटीआई, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 May 2021 05:10 PM IST
सार

घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा के पास लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। स्थानीय लोगों के अनुसार कानपुर के हिंद नगर एलडीए कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह तोमर (58)रेलवे में इंजीनियर थे।

विज्ञापन
Car and tractor collision in Sultanpur, two people dead including railway engineer
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में इनोवा कार और ट्रैक्टर में टक्कर होने से रेलवे इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर इनोवा कार और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत हो गई, हादसे में इनोवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार रेलवे इंजीनियर समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात रेलवे इंजीनियर को गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा के पास लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। स्थानीय लोगों के अनुसार कानपुर के हिंद नगर एलडीए कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह तोमर (58)रेलवे में इंजीनियर थे। बीते बृहस्पतिवार की रात वह अपने तीन साथियों के साथ जौनपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा के पास स्थित बाबा ढाबा के निकट उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने राहत-बचाव शुरू करते हुए घायलों को कार से निकालना शुरू किया। लेकिन तब तक देर हो गई थी कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक कार चालक की पहचान लखनऊ के हुसैनगंज थाना अंतर्गत खदरा नगर निवासी सैफी (24) के रूप में हुई है। कुड़वार थानाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed