फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cancelled online registration checking

निरस्त 60 हजार ऑनलाइन आवेदनों की जांच शुरू

Mon, 22 Jun 2015 12:20 AM IST
सुल्तानुपर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानुपर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर।  मई माह के पहले सप्ताह में निरस्त किए गए 60 हजार ऑनलाइन आवेदनों की फिर से जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुलाई मध्य तक इन आवेदकों की पात्रता का निर्धारण कर लिया जाएगा। प्रथम चरण की जांच में इन आवेदनों में भ्रामक तथ्यों के पाए जाने पर आपूर्ति विभाग ने यह कार्रवाई की थी।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने के लिए शासन स्तर से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ऑफलाइन तरीके  से महज 80-90 हजार लोगों ने फॉर्म जांच अधिकारी, जन सुविधा केंद्र, लोकवाणी  केंद्र व आपूर्ति विभाग में जमा किए जबकि साढ़े चार लाख एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय पात्रों ने ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई। फॉर्म की मियाद खत्म होने के बाद ऑनलाइन आवेदनों की इंटरनेट पर जांच की गई। जांच में 60 हजार से अधिक आवेदनों को भ्रामक तथ्य शामिल करने के लिए निरस्त कर दिया गया। डीएम के  आदेश पर आपूर्ति विभाग ने ब्लैक लिस्टेड किए गए आवेदनों की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। जुलाई 15 तक जांच प्रक्रिया पूरी करने का संबंधित पूर्ति  निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed