{"_id":"61db2856fcfbc1263e5d4164","slug":"canal-water-sultanpur-news-lko6127583199","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर के पानी से जलमग्न हुई 50 बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुर के परसा गांव के पास खेतों में भरा माइनर का पानी।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र की फुलौना माइनर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान यूपीडा कर्मियों ने परसा गांव के पास मिट्टी डालकर बंद करवा दिया था। इससे माइनर का लिंक रामनाथपुर ड्रेन से टूट गया था। गत दिनों पानी पहुंचा तो माइनर उफना गई और परसा गांव के आसपास खेतों में जलभराव हो गया। करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। गेेहूं, सरसों समेत अन्य फसलें पानी में डूब गईं। किसानों की शिकायत के बाद एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
फुलौना माइनर आगे परसा गांव के पास रामनाथपुर ड्रेन से जुड़ी है। इस माइनर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान यूपीडा के कर्मियों ने परसा गांव के पास मिट्टी पाटकर बंद कर दिया था। पिछले दिनों माइनर में पानी छोड़ा गया तो परसा गांव के पास से पानी आगे नहीं बढ़ सका। इससे आसपास के खेतों में जलभराव होने लगा। किसानों की करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। आलू, गेहूं, सरसों, चना, मटर समेत अन्य फसलें पानी में डूब गईं। परसा के शिव प्रसाद, राजकुमार, मोहित राम, रामजतन, जयप्रकाश, शिव कुमार आदि ने बताया कि खेत में जलभराव से उनकी गेहूं की फसल नष्ट होने के कगार पर है। शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम जयसिंहपुर से मिलकर मामले की शिकायत की। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अधिकारियों से वार्ता कर माइनर की खुदाई कराकर आगे रामनाथपुर ड्रेन से फिर से जोड़वा दिया गया है। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को भेजकर जलभराव से होने वाले नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।