फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Campaign will run in the city for tax collection

Sultanpur News: कर वसूली के लिए शहर में चलेगा अभियान

Fri, 02 Aug 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run in the city for tax collection
सुल्तानपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से जलकर-गृहकर न जमा करने वाले लोगों पर अब नगर पालिका शिकंजा कसेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार से अभियान की शुरुआत कर दी गई है। वार्डवार वसूूली की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसी सप्ताह वार्डवार वसूली का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में 25 वार्ड हैं। यहां की आबादी करीब दो लाख है। नगर पालिका के अभिलेखों में 22,000 भवन दर्ज हैं। इसके साथ दुकानों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का भी पंजीयन नगर पालिका में किया गया है। विभिन्न प्रतिष्ठानों व आवासीय भवनों के वर्ष 2024-25 के बकाया गृहकर-जलकर जमा करने लिए नगर पालिका ने शिकंजा कसना शुरू किया है।
विज्ञापन


इसके लिए वार्डवार कर निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार से वसूली अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत वार्ड के बड़े बकायेदारों की लिस्ट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्डवार टीम कैंप लगाकर वसूली करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के कर अधीक्षक एएम आब्दी ने बताया कि मौजूदा संपूर्ण बकाया बिल जमा करने पर सभी को 10 प्रतिशत की छूूट दी जाएगी। यह छूट 30 सितंबर तक लागू की गई है। बड़े बकायेदारों को पार्ट पेमेंट करने की सुविधा दी जाएगी। इसी सप्ताह से वार्डवार वसूली का कार्य शुरू कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed