{"_id":"60536f868ebc3ec89c780dda","slug":"campaign-will-be-run-in-city-to-ban-polythene-sultanpur-news-lko570194769","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन पर रोक के लिए शहर में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन पर रोक के लिए शहर में चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के कारोबार के साथ ही उसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका अभियान चलाएगी। अभियान में दुकानदारों पर खास नजर रहेगी। चेकिंग में पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
सरकार ने पॉलीथिन व प्लास्टिक पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए सभी मंडलायुक्तों, डीएम, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए गए थे।
कोरोना काल में शहर में यह अभियान सुस्त पड़ गया था। शहर में कानपुर व दिल्ली से प्रतिबंधित पॉलीथिन मंगाई जाती है। 50 माइक्रॉन से कम की पॉलीथिन सस्ती पड़ती है। इसलिए इसका अधिकतर प्रयोग फुटपाथ और किराना व्यवसायी करते हैं।
विज्ञापन
वर्तमान समय में शहर के शाहगंज, चौक, सब्जी मंडी समेत अन्य स्थानों पर पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए नगर पालिका की ओर से एक बार फिर कार्य योजना बनाई गई है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि जल्द ही पॉलीथिन के उपयोग पर रोक के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान में कोतवाली पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। चेकिंग में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।