फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CAA: Police on alert mode, captain takes command

सीएए : अलर्ट मोड पर पुलिस, कप्तान ने संभाली कमान

Tue, 12 Mar 2024 10:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
CAA: Police on alert mode, captain takes command
सुल्तानपुर। देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना जारी होते ही पुलिस प्रशासन शहर में सक्रिय हो गया। खुद पुलिस कप्तान की अगुवाई में शहर के सघन व मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस बल ने गश्त की। इस दौरान दुकानें समय से कुछ पहले बंद हो गईं। हालांकि इसकी एक वजह रमजान शुरू होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने को लेकर पहले ही पुलिस अधिकारी सतर्क थे। ऐसे में शाम से ही तैयारियां चल रहीं थीं। प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रभारियों को भी पहले से अलर्ट कर दिया गया था। शाम को अधिसूचना जारी होने के पहले ही चौक समेत विभिन्न इलाकों में दुकानें पहले से बंद होने लगी थीं। जिस वक्त पुलिस गश्त लगा रही थी, अधिकांश क्षेत्रों में सन्नाटा सा पसरा था। व्यापारियों ने बताया कि रमजान की वजह से समय से कुछ पहले दुकानें बंद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि सतर्कता बरती जा रही है। कानून को लेकर स्पष्टता की वजह से किसी तरह का कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed