फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bypassing the adjacent ward and added the distant BDC ward

बीच का वार्ड छोड़कर जोड़ दिया गया दूर का बीडीसी वार्ड

Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bypassing the adjacent ward and added the distant BDC ward
सुल्तानपुर। परिसीमन में जिला पंचायत के 17 वार्डों के पुनर्गठन में बड़ी खामियां सामने आ रही हैं। अधिकांश वार्डों में कर्मचारियों व अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायत के बीच के वार्डों को छोड़कर दूर के वार्ड जिला पंचायत के वार्ड में शामिल कर दिए। गठन में कर्मचारी जिला पंचायत के ही दो वार्ड लांघ गए।
विज्ञापन

यही नहीं आपत्तियों से बचने के लिए अनंतिम सूची अंत तक गोपनीय रखा गया। इसके बाद भी 57 आपत्तियां विभाग में पहुंच गई हैं। दो जनवरी तक इनका निस्तारण होना है।
विज्ञापन

लंभुआ के नगर पंचायत बनने के बाद जिला पंचायत का एक वार्ड घटने का असर जिला पंचायत के 17 वार्डों पर डाला गया है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 29 से लेकर 45 तक परिसीमन कर किए गए पुनर्गठन में बड़ी खामियां प्रकाश में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतिम सूची में जिला पंचायत के गठित किए गए वार्डों में बीच के बीडीसी व जिला पंचायत के दो-दो वार्डों को छोड़कर दूर के बीडीसी वार्ड शामिल कर दिए गए हैं। कुड़वार में पड़ने वाले जिला पंचायत के वार्ड संख्या 30 में कुड़वार विकास खंड के पास स्थित बीडीसी का 96 नंबर वार्ड (देवलपुर-चितईपुर) को जोड़ दिया गया है, जबकि बीच में जिला पंचायत का वार्ड 31 और 32 पड़ता है।
बीडीसी का वार्ड 96 में उसमें नहीं जोड़ा गया। इसी तरह जिला पंचायत के वार्ड 33, 34 व 35 में भी बीच के बीडीसी वार्ड छोड़कर दूर के बीडीसी वार्ड जोड़ दिए गए हैं। दूबेपुर व भदैंया ब्लॉक में बनाए गए जिला पंचायत के वार्ड पुनर्गठन में खामियां बरती गई हैं। लंभुआ व पीपीकमैचा में गठित वार्डों में गड़बड़ी किए जाने की बात सामने आ रही है।
इन जगहों पर बीच के बीडीसी वार्ड उड़ाकर दूर के वार्ड जोड़े गए हैं। प्रसपा के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद यादव का कहना है कि जिला पंचायत के वार्ड के गठन में मनमानी की गई है। अनंतिम सूची गोपनीय ढंग से प्रकाशित की गई। आपत्तिकर्ता राघवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि पुनर्गठन में बड़ी खामियां बरती गई हैं।
हालांकि अनंतिम सूची की गोपनीयता के बाद विभाग में 57 आपत्तियां पहुंच गई हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ आपत्तियां भी कोरम पूरा करने के लिए गोपनीय ढंग से ले ली गई हैं। अब दो जनवरी तक गठित टीम की ओर से आपत्तियां का निस्तारण किया जाना है।

जिला पंचायतराज अधिकारी राधाकृष्ण भारती ने बताया कि पुनर्गठन में पूरी तरह सावधानी बरती गई है। खामियों को ठीक करने के लिए ही आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों ठोस वजह मिलने पर वार्डों के गठन में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed