फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bye-elections counting today

तैयारियां पूरी, आज होगी उपचुनाव के मतों की गिनती

Sun, 07 Jul 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bye-elections counting today
गौरीगंज। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पांच ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गणना के लिए जिला प्रशासन ने तकरीबन तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए आयोग की ओर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार गणना स्थल पर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे किए जा चुके हैं। मतगणना के दौरान कोई व्यवधान नहीं आए इसके लिए उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग ब्लॉक में होने वाले मतों की गिनती की निगरानी के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर जिला स्तरीय अफसर नियुक्त किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने शनिवार को संपन्न हुए उप चुनाव के बाद मतगणना तैयारियों को तकरीबन अंतिम रूप दे चुका है।
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए जिला अधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार रविवार देर शाम तक मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ग्राम प्रधान व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतदान के बाद जिले का प्रशासनिक अमला अब निष्पक्ष मतगणना तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। मतगणना के दौरान संबंधित ब्लॉकों में टेबल लगाने का काम रविवार को पूरा हो गया।
जिला अधिकारी ने बताया कि मतगणना कक्ष में एक समय उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता में से कोई एक ही रह सकेगा। गणना केंद्र में कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेगा।

मतगणना केंद्र के 200 मीटर की परिधि में सिर्फ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश मिल सकेगा।
डीएम ने बताया कि मतगणना का कार्य नियत समय सुबह सात बजे शुरू हो सके इसके लिए मतगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों व अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed