{"_id":"694ecee20f9cf3e9e6038b80","slug":"by-january-28-268849-children-will-have-to-be-given-vitamin-a-supplements-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-146965-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 28 जनवरी तक 2,68,849 बच्चों को पिलानी होगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 28 जनवरी तक 2,68,849 बच्चों को पिलानी होगी विटामिन ए की खुराक
Fri, 26 Dec 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बच्चों को कुपोषण और दृष्टि दोष से बचाने के लिए 28 जनवरी तक 2,68,849 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलानी होगी। शुक्रवार को दूबेपुर के कटावां पंचायत भवन में सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने संपूर्ण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत नौ महीने से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में इस बार 268849 बच्चों को लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी ब्लाॅकों और नगरीय क्षेत्रों में अभियान 28 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र पर हर बुधवार और शनिवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए बच्चों की आंखों की रोशनी बनाए रखने के साथ-साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे बच्चे डायरिया, निमोनिया और खसरे जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। अभियान के दौरान बच्चों का नियमित टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. संजय गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लालजी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार यादव मौजूद रहे।