फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman's body found in garden, murder suspected

Sultanpur News: बाग में मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका

Sat, 29 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Businessman's body found in garden, murder suspected
कोतवाली देहात के उंचहरा पाठक का पुरवा की बाग में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।  
भदैंया। कोतवाली देहात के उंचहरा, पाठक का पुरवा की बाग में शनिवार सुबह भपटा निवासी व्यापारी शिव कुमार गुप्ता (45) का शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिवकुमार गुप्ता मूल रूप से भपटा गांव के रहने वाले थे। वह हनुमानगंज गांव के असई चौराहे पर मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। मकान के आगे के हिस्से में किराना की दुकान है। परिजनों के अनुसार, शिवकुमार शुक्रवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात 12 बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर घर से निकल गए। शनिवार सुबह परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसी बीच घरवालों को पता चला कि वहां से करीब तीन किमी. दूर उंचहरा, पाठक पुरवा गांव के बीच बाग में एक व्यक्ति का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त शिव कुमार गुप्ता के रूप में की। शव से करीब 20 मीटर की दूरी पर उनकी बाइक भी मिली है। उनका मोबाइल भी पुलिस को मिल गया है। फोन के बारे में पुलिस जांच कर रही है।


कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सामान्य रूप से शरीर पर कोई घाव या चोट का निशान भी नहीं दिखाई दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed