{"_id":"67228cbfe75ae924420a13a4","slug":"business-worth-rs-292-crore-done-on-dhanteras-and-chhoti-diwali-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-121642-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धनतेरस और छोटी दीपावली पर हुआ 292 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धनतेरस और छोटी दीपावली पर हुआ 292 करोड़ का कारोबार
Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली का सामान खरीदने के लिए बुधवार को बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। धनतेरस और छोटी दीपावली पर दो दिन में झालर, मिट्टी के दीये, लाई-चूरा, मिष्ठान, वाहन, इलेक्ट्रिक सहित अन्य सामानों को मिलाकर करीब 292 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
शहर समेत ग्रामीणांचलों की बाजारों में बुधवार की रात तक रौनक रही। वहीं देरशाम लोगों के घर रंग-बिरंगी झालर, लाइटें व मोमबत्तियों की रोशनी से घर प्रतिष्ठान जगमग हो गए।
शहर में छोटी दीपावली पर बुधवार को बाजार गुलजार रहे। चौक, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी, जीएन रोड, बाधमंडी व शाहगंज चौराहे पर खरीदारों की भीड़ रही। जगह-जगह सजे लाई-चूरा, मिठाई, खिलौने, गट्टे की खरीदारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। गणेश-लक्ष्मी की छोटी-बड़ी मूर्तियां, कपड़े की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन
सर्वाधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर उमड़ी। मिठाई की दुकानें सड़क की पटरियों तक टेंट लगाकर बढ़ाई गई हैं। लोगों ने मिठाइयों की खरीदारी की। व्यापारियों के मुताबिक धनतेरस मंगलवार और छोटी दीपावली पर बुधवार को मिष्ठान, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लाई-चूरा, गट्टा, झालर, ऑनलाइन शॉपिंग, कपड़ा, झाड़ू, साज-सज्जा समेत अन्य सामानों को मिलाकर करीब 292 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
गिफ्ट देने में सूखी मिठाइयों को तरजीह
धनतेरस पर दीपावली को लेकर बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां उतारी गई थीं। गिफ्ट में देने के लिए लोगों ने ज्यादातर सूखी मिठाइयों को तरजीह दी। मिठाई कारोबारी डीपी गुप्ता कहते हैं। पेड़ा, बर्फी, काजू बर्फी, कलाकंद, शाही लड्डू, बत्तीसा, बालूशाही, चंद्रकला, पनीर जलेबी, कालाजाम, छेने की मिठाई, खोया और देसी घी की मिठाई उपलब्ध है। लोगों ने अपनी पसंद के मुताबिक मिठाइयों की खरीदारी की। जिले भर में लगभग 15 करोड़ रुपये की मिठाई बिकी है।
चांदी और सोने की खूब हुई बिक्री
धनतेरस और छोटी दीपावली पर सराफा बाजार में रौनक रही। धनतेरस पर चांदी की तस्तरी, थाली, गिलास, मछली, सिक्का आदि की बिक्री हुई। सहालग का सीजन होने की वजह से सोने के आभूषण में माथ बेंदी, टीका, नथुनी, कंठी चैन, अंगूठी, हार, मंगल सूत्र की लोगों ने खरीदारी की। ऑल इंडिया एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष गोपालजी सोनी की मानें तो दो दिन के अंदर जिले भर में तकरीबन 25 करोड़ सराफा कारोबार हुआ है।
85 करोड़ के बिक गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
धनतेरस और छोटी दीपावली पर करीब 85 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की बिक्री हुई है। एलईडी, टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, प्रेस, इंडक्शन, आरओ सहित अन्य सामानों की खरीद पर ग्राहकों को छूट दी गई। व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, इस बार कई सामानों पर श्योर गिफ्ट और कैश डिस्काउंट ग्राहकों को दिया गया।
-
तंबे से लेकर पीतल के बर्तनों की खूब हुई बिक्री
दीपावली को लेकर दो दिन में करीब 30 करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री हुई है। शहर के ठठेरी बाजार निवासी बर्तन व्यापारी अनिल कुमार कसौधन ने बताया कि तांबे से लेकर लोहे और पीतल के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर शुभ के तौर पर लोगों ने अपनी क्षमता के मुताबिक चम्मच, थाली, प्लेट, कटोरी, तवा, कूकर, चिमटी व पतीले की खरीदारी की।
82 करोड़ के बिके वाहन, चमका कारोबार
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खूब रौनक रही। धनतेरस और छोटी दीपावली पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों को मिलाकर करीब 82 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। दो पहिया वाहन शोरूम के प्रोपराइटर दीपक जैन ने बताया कि जिले भर में लगभग 35 करोड़ की बाइकें बिकी हैं। वहीं, चार पहिया शोरूम के प्रोपराइट नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक 47 करोड़ तक वाहन बिके हैं।
कपड़ों की खूब हुई खरीदारी
दीपावली को लेकर कपड़ा बाजार गुलजार रहा। दो दिन में जिले भर में करीब 20 करोड़ रुपये के कपड़ों की बिक्री हुई है। कपड़ा व्यवसायी सुदीप पाल सिंह ने बताया कि महिलाओं ने आरगंजा, सिमर साड़ियों की खरीदारी की। कपड़ा व्यवसायी अमित त्रिपाठी ने कहा कि इस बार कढ़ाईदार कपड़ों की बिक्री ज्यादा हुई।
लक्ष्मी-गणेश पूजन में लगने वाली सामग्री
दूबेपुर विकास खंड के तिवारीपुर फतेहपुर गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी पं. रामकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर्व में लक्ष्मी-गणेश का पूजन शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। माता लक्ष्मी को लाल-गुलाबी या पीले रंग का रेशमी वस्त्र बहुत पसंद है। फल में श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार व सिंघाड़े प्रिय हैं। सुगंध में केवड़ा, गुलाब व चंदन के इत्र का प्रयोग इनकी पूजा में अवश्य करें। अनाज में चावल व मिठाई में घर की बनी शुद्ध मिठाई उपयुक्त है। प्रकाश के लिए गाय का घी, मूंगफली या फिर तिली का तेल इनको शीघ्र खुश करता है।
सामान-अनुमानित बिक्री (करोड़ में)
इलेक्ट्रॉनिक-85
चार पहिया- 47
दो पहिया-35
बर्तन-30
सराफा-25
कपड़ा-20
ऑनलाइन शाॅपिंग-12
मिष्ठान-15
लाई-चूरा-8
झाड़ू-5
अन्य-10
कुल-292 करोड़