{"_id":"6dc6ef55633f83e01d29834f141d9872","slug":"business-man-against-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के विरोध सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के विरोध सड़क पर उतरे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। 33 हजार वोल्ट की केबल जलने से सप्ताह भर से लंभुआ तहसील के ठप तीन उपकेंद्रों को लेकर व्यापारियों का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार को व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी सड़क पर उतर पड़े। व्यापारियों ने बाजार में लखनऊ-वाराणसी हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे चले प्रदर्शन से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। तहसीलदार के आश्वासन पर व्यापार मंडल ने प्रदर्शन समाप्त किया। व्यापार मंडल ने तहसील के दो उपकेद्रों पर बिजली आपूर्ति शुरू करने एवं लंभुुआ में रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की मांग रखी है।
विज्ञापन
करीब छह दिन पूर्व लोहरामऊ के पास जली 33 हजार वोल्ट की केबल डाले जाने के बाद रात को वितरण खंड ने लंभुआ उपकेंद्र पर आपूर्ति जैसे शुरू की वैसे ही ट्रिपिंग होने लगी। रात में कई बार कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। केबल ठीक होने के बाद भी बिजली कटौती के खिलाफ लंभुआ व्यापार मंडल ने अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि एवं महामंत्री सुशील बरनवाल के नेतृत्व में कस्बे में दोपहर को लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आक्रोशित व्यापारी अघोषित कटौती बंद करने एवं रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की मांग करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि रविवार की रात केबल फॉल्ट दूर होने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई लेकिन लगातार कटौती होती रही। हाईवे पर करीब दो घंटे व्यापारियों को प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान यातायात बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों का तांता लग गया। तहसीलदार के आश्वासन पर व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता से बात करके नियमित आपूर्ति का आश्वासन मिलने के बाद जाम खत्म किया। हालांकि प्रदर्शन में व्यापारियों को सोमवार को भी सिर्फ आश्वासन ही मिला है। प्रदर्शन के बाद यातायात बहाल कराने में पुलिस को काफी देर मशक्कत करनी पड़ी।