फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bus drivers are being searched in employment fair, 44 successful so far

Sultanpur News: रोजगार मेले में खोजे जा रहे बस चालक, अभी तक 44 सफल

Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bus drivers are being searched in employment fair, 44 successful so far
रेभार ब्लाॅक में लगे रोजगार मेलेे में ​अभ्य​र्थियों के कागजात देखते अ​​धिकारी।
सुल्तानपुर। परिवहन निगम के स्थानीय डिपो में चालकों की कमी से बसें खड़ी रह जा रही हैं। ग्रामीण अंचल के रूटों पर जाने वाली अधिकतर बसें के पहिए शाम होते ही थम जाते हैं। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। परिवहन निगम ने ब्लॉकवार रोजगार मेला लगाकर चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

छह ब्लॉकों में अब तक रोजगार मेले में 44 चालक सफल हुए हैं। कानपुर में अंतिम परीक्षा होने के बाद इन चालकों को बस संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 मई से चल रही भर्ती प्रक्रिया में दोस्तपुर, करौंदीकलां, कादीपुर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर में रोजगार मेला लग चुका है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों से स्थानीय डिपो के चयनित कर्मी संपर्क स्थापित करते हैं। निर्धारित तिथि को अभ्यर्थियों को कागजात के साथ ब्लाॅक पर बुलाया जाता है। एआरएम योगेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यहां परीक्षा पास कर चुके चालकों का कानपुर में परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में तीन चालक सफल
कूरेभार (सुल्तानपुर)। ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को परिवहन निगम की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। मेले में कुल 13 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिसमें सात लोगों के कागजात अधूरे रहे। बचे छह लोगों में तीन अभ्यर्थी परीक्षण में असफल हो गए। तीन अभ्यर्थी सफल हुए। इस दौरान परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक योगेश कुमार, बीडीओ श्रीकांत तिवारी, स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed