{"_id":"67d8131bf8e4ed70e803aeba","slug":"bus-collided-with-bike-in-sultanpur-two-youths-died-who-live-in-same-village-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; घरों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत; घरों में मची चीख पुकार
Mon, 17 Mar 2025 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:48 PM IST
सार
सुल्तानपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। बस की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। खबर पहुंची तो घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर में हजरत शहीद डंका बाबा की मजार के निकट हुआ। यहां बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। दोनों को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP Weather: तपिश भरी गर्मी में बसंत लेकर आई बारिश और ओले... किसान चिंतित; पूर्वा हवा फिर लाएगी मौसम में बदलाव
विज्ञापन
वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान गोसाईगंज के महमूदपुर निवासी राजू पुत्र कम्मो और अरविंद पुत्र ताराचंद के रूप में हुई है। खबर मिलने के बाद घरवालों के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आगे की कार्रवाई रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन