फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Farmers are worried due to rain and hail Weather became pleasant due to westerly winds

UP Weather: यूपी के कई जिलों में हुई बारिश, गिरे ओले, किसान चिंतित; पूर्वा हवा फिर लाएगी मौसम में बदलाव

Mon, 17 Mar 2025 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 06:05 PM IST
सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, वाराणसी सोनभद्र, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, बिजनौर आदि जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन
UP Weather News Farmers are worried due to rain and hail Weather became pleasant due to westerly winds
बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पूर्वी और तराई इलाकों में रविवार की देर रात से सोमवार की सुबह के बीच रुक-रुककर बारिश होती रही। गोरखपुर और बस्ती समेत अवध क्षेत्र के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी बरसे।

विज्ञापन

पछुआ हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

सोमवार सुबह से प्रदेश भर में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: अवध क्षेत्र में बदला मौसम... बारिश के साथ ओलो की बरसात; फसल नुकसान की चिंता से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन

ओले गिरने से  बढ़ी किसानों की चिंता 

रविवार रात से सोमवार  सुबह के बीच  हुई बूंदाबांदी और कई जिलों में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में सरसों, मटर और गेहूं की फसल को ओले गिरने से नुकसान की आशंका है। वहीं, तेज पछुआ चलने से गेहूं आदि की फसल प्रभावित हो सकती है।  

पूर्वा हवा फिर लाएगी मौसम में बदलाव

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से अगले दो दिन तक पारे में गिरावट आने के आसार हैं। वहीं 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वा हवा फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed