फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bullion robbery case: City Kotwal punished, suspended

सराफा डकैती कांड : शहर कोतवाल पर गिरी गाज, निलंबित

Sat, 14 Sep 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bullion robbery case: City Kotwal punished, suspended
सुल्तानपुर। शहर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात के बाद हाशिए पर चल रहे शहर कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी को एसपी सोमेन बर्मा ने निलंबित कर दिया। उनकी जगह अखंडनगर के थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। निरीक्षक श्यामसुंदर को अखंडनगर थाने का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


28 अगस्त को ठठेरीबाजार में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई थी। डकैत वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले थे। इस वारदात से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। डकैती की वारदात सुलझी भी नहीं थी कि तीन सिंतबर को पयागीपुर चौराहे के पास भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ वारदातों को लेकर कोतवाल की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगने शुरू हो गए। डकैती का खुलासा होने के बाद एसपी सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन





आभूषण व नकदी रिलीज करने का आदेश

सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के मामले में सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोपियों से बरामद सोना, चांदी व नकदी रिलीज करने का आदेश दिया है। वादी मुकदमा भरतजी सोनी ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर बरामद सोना, चांदी व नकदी रिलीज करने की मांग की है। सीजेएम नवनीत सिंह ने रिलीज अर्जी पर नगर कोतवाल से रिपोर्ट तलब कर सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तिथि नियत की थी। शुक्रवार को ही पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर सुरक्षा कारणों से रिलीज करने की मांग की। वादी मुकदमा के अधिवक्ता ने भी सीजेएम ने शुक्रवार को ही रिलीज अर्जी पर सुनवाई करने की मांग की। सीजेएम ने नगर कोतवाल को बरामद सोना, चांदी व नकदी को वादी मुकदमा भरतजी सोनी के पक्ष के रिलीज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed