Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bullet fired in Kotwali Nagar, inspector injured

Sultanpur News: कोतवाली नगर में चली गोली, दरोगा जख्मी

Fri, 30 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 30 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired in Kotwali Nagar, inspector injured
 सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती उप निरीक्षक जगदीश सिंह।  -संवाद
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर में बृहस्पतिवार दोपहर सर्विस रिवाॅल्वर जमा करते समय गोली चलने से उप निरीक्षक जगदीश सिंह (50) घायल हो गए। गोली उनके कमर के बाएं हिस्से में लग गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के उप निरीक्षक जगदीश सिंह ने आवश्यक कार्य के लिए विभागीय अवकाश लिया था। बृहस्पतिवार को वह अपने घर जाने वाले थे। घर जाने से पहले वह कोतवाली नगर में अपनी सर्विस रिवाॅल्वर जमा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मालखाने के पास उप निरीक्षक ने एक पुलिस कर्मी को अपनी सर्विस रिवाॅल्वर देकर जमा करने के लिए कहा। उनकी सर्विस रिवाॅल्वर पुलिस कर्मी चेक करने लगा। इसी बीच ट्रिगर दबने से रिवाॅल्वर से गोली चल गई। गोली जगदीश सिंह के कमर के बाएं हिस्से को छूते हुुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनने के बाद कोतवाली नगर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस कर्मी घायल जगदीश सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी मीडिया से कतराते रहे।



राजपत्रित अधिकारी कर रहे घटना की जांच
अवकाश पर रवाना होते समय उपनिरीक्षक की सर्विस रिवॉल्वर से गलती से फायर हो गया। उन्हें त्वरित उपचार दिया गया, उपनिरीक्षक ठीक हैं। उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है। प्रकरण की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जा रही है।
-कुंवर अनुपम सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed