फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Budget released for construction of Karaundi Kala-Ravaniya road

Sultanpur News: करौंदी कला-रवनिया सड़क निर्माण के लिए बजट जारी

Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Budget released for construction of Karaundi Kala-Ravaniya road
सुल्तानपुर। करीब दस किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जो संघर्ष किया था, वह आखिरकार रंग लाया। शासन से करौंदीकला से रवनिया तक सड़क के पुनर्निमाण और चौड़ीकरण के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। साथ ही करीब साढ़े छह करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही इसका टेंडर कराकर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

करौंदीकला से रवनिया जाने वाला 9.80 किमी लंबा मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में था। इस मार्ग का निर्माण न होने से हजारों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित था। सांसद व विधायक के सामने भी कई बार इस सड़क का मुद्दा उठा, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने 30 नवंबर को एक विशाल प्रदर्शन किया था और कई किलोमीटर तक पदयात्रा निकालकर विरोध जताया था। इसके बाद दो दिसंबर तक यह आंदोलन चला। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर यह आंदोलन स्थगित किया गया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने करौंदीकला से रवनिया संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 25.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सड़क निर्माण के लिए शासन ने 6.46 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिया है। इस सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। इस बारे में स्थानीय विधायक राजेश गौतम का कहना है कि उनके प्रयासों से इस सड़क को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed