फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Budget of Rs 97.97 crore approved for development works

Sultanpur News: विकास कार्यों के लिए 97.97 करोड़ का बजट मंजूर

Fri, 25 Apr 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 97.97 crore approved for development works
नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठन के लोग। 
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ध्वनिमत से 97.97 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इससे निर्माण, स्वच्छता संसाधन, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था के काम होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पदेन सदस्य सांसद राम भुुआल निषाद, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व सभी सभासदों की मौजूदगी में पेश किया। चेयरमैन ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के मद में 97.97 करोड़ रुपये का बजट नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए मंजूर हुआ है। इसमें विभिन्न विकास कार्यों के साथ प्रमुख मार्गों की दशा में सुधार, नालों का निर्माण कार्य, स्वच्छता संसाधनों को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

विवेक नगर वार्ड के सभासद संजय कप्तान ने ई रिक्शा चालकों को आई कार्ड दिए जाने व आवारा कुत्तों पर कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया। इसके समाधान का आश्वासन दिया गया। सभासद रमेश सिंह टिन्नू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर सभासदों का प्रस्ताव लेना जरूरी है। बैठक में टैक्सी स्टैंड वसूली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा, जिस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया। ईओ लाल चंद्र सरोज ने बताया कि नए बजट में करीब तीन करोड़ रुपये की बचत का अनुमान लगाया गया है। बैठक में दिनेश चौरसिया, अफजल अंसारी, मो. जाहिद, अरुण तिवारी, दीप सिंह, प्रवीण मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न मदों में व्यय की जाने वाली धनराशि का विवरण
1. 28.50 करोड़ रुपये- 14/15 वां वित्त आयोग
2. 12.50 करोड़ रुपये- सफाई अधिष्ठान
3. 12 करोड़ रुपये -प्रकाश व्यवस्था
4. 7.21 करोड़ रुपये-मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना
5. 06 करोड़ रुपये- पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना
6. 5.5 करोड़ रुपये- सड़क निर्माण
7. 4.5 करोड़ रुपये- जल निकासी
8. 1.5 करोड़ रुपये- नाली-नाला मरम्मत का कार्य
9. 97 लाख रुपये-पार्क के रखरखाव के मद में
---------------------------------------------------------------------------

इनसेट-
पहलगाम की घटना के पीछे पड़ोसी मुल्क का हाथ : सांसद
बैठक के अंत में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायराना कृत्य की निंदा कर शोक प्रकट किया गया। मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सांसद राम भुआल निषाद ने कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसके पीछे पड़ोसी मुल्क का हाथ है। बाहरी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

ई रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर। नगर पालिका बोर्ड बैठक के दौरान बाहर मेन गेट पर ई रिक्शा चालकों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस व विभिन्न संगठन के पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। पूर्व सभासद शोहरत अली ने कहा कि नगर पालिका का ई रिक्शा वसूली का ठेका गजट शासनादेश के खिलाफ है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि ई रिक्शा चालकों के साथ जिन लोगों ने मारपीट की, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेसी नेता वरुण मिश्र, संदीप सोनी, राहुल मिश्र, विजय सोनी, सुदामा प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल रहेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article