फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BSP sounds the election bugle at the Backward Classes conference

Sultanpur News: पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बसपा ने भरी चुनावी हुंकार

Sun, 19 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
BSP sounds the election bugle at the Backward Classes conference
दोस्तपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। स्रोत-सोशल
दोस्तपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में अपराध बढ़े हैं, युवा बेरोजगार हैं और परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव भी संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सम्मेलन में राजकुमार गौतम, ओपी वर्मा, विक्की, आजाद गौतम, अभिषेक उपाध्याय, डॉ. विवेक, डॉ. रमेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बसपा नेता नन्हे सिंह चौहान सम्मेलन से पहले नजरबंद, फिर रिहा

लंभुआ। विधानसभा क्षेत्र कादीपुर के दोस्तपुर में रविवार को बसपा का एक दिवसीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित होना था। सम्मेलन से पहले बसपा नेता और अमेठी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नन्हे सिंह चौहान को लंभुआ पुलिस ने उनके अर्जुनपुर स्थित आवास पर नजरबंद कर लिया। पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोका। नन्हे सिंह चौहान ने इस विषय में बसपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर पुलिस ने उन्हें पूर्वाह्न 11:40 बजे रिहा किया। इसके बाद सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बताया कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया था। क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि किसी को नजरबंद नहीं किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed