{"_id":"6ac5426c1efba4ed72096ed5","slug":"brother-summoned-to-testify-in-shrinath-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-166650-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: श्रीनाथ हत्याकांड में भाई को गवाही के लिए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: श्रीनाथ हत्याकांड में भाई को गवाही के लिए तलब
Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह साल पुराने श्रीनाथ हत्याकांड में जिला जज सुनील कुमार ने मृतक के भाई राम उदित को गवाही के लिए तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
घटना अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की है। डीजीसी क्रिमिनल के अनुसार, बसंतपुर निवासी संजू की शादी जगदीशपुर के उत्तरगांव निवासी श्रीनाथ से हुई थी। श्रीनाथ करीब 12 साल से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहे थे। आरोप है कि 30 जुलाई 2020 को चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई राम उदित ने पत्नी संजू यादव और शिवरतनगंज निवासी मुन्ना यादव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि संजू के मुन्ना से संबंध थे और इसी कारण हत्या की गई। पुलिस ने जांच में मोहनगंज के रंजय यादव और एक नाबालिग को भी आरोपी बनाया। 21 मई 2024 को आरोप तय होने के बाद गवाही शुरू करने का आदेश हुआ था। संवाद