फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brother filed complaint in case of attack on fruit trader

Sultanpur News: फल व्यापारी पर हमले के मामले में भाई ने दी तहरीर

Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brother filed complaint in case of attack on fruit trader
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली के बिरसिंहपुर बाजार में सोमवार रात जीप सवार बदमाशों ने फल व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यापारी का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मंगलवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था। बुधवार को घायल व्यापारी के भाई ने जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी। बिरसिंहपुर कस्बा निवासी अमरनाथ का आरोप है कि उनके बड़े भाई जगन्नाथ कनौजिया की बिरसिंहपुर बाजार में फल की दुकान है। जगन्नाथ पर सोमवार रात जीप सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने जयसिंहपुर कोतवाली में पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांंच की जा रही है।
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस खाली हाथ
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टैनी गांव के पास चार दिन पहले दूध देने जा रहे बाइक सवार मोनू यादव पर फायरिंग की गई। मोनू यादव के भाई ने तीन लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कराया। हमला करने वाले बदमाशों के बारे में अभी तक कादीपुर कोतवाली पुलिस खाली हाथ है। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग की वारदात में अभी कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed