फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Broken silence, sow of paddy purchase happened on the second day

टूटा सन्नाटा, दूसरे दिन हुई धान खरीद की बोहनी

Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Broken silence, sow of paddy purchase happened on the second day
मोतिगरपुर के पारस पट्टी में चल रही धान की खरीद। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को क्रय केंद्र का सन्नाटा टूट गया। खाद्य विभाग की ओर से कुड़वार की विपणन गोदामा में खोले गए क्रय केंद्र पर दूसरे दिन एक किसान से 61.20 क्विंटल धान खरीदा गया। जिले के अन्य क्रय केंद्रों पर अभी भी खरीद शुरू होने का इंतजार है। क्रय केंद्रों पर किसान अपने धान का सैंपल दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर मंगलवार से शुरू हुई धान खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। किसानों के धान की खरीद करने के लिए 63 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद के लिए विपणन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। विपणन विभाग के 21 क्रय केंद्र, एफसीआई का एक और पीसीएफ के 41 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने सामान्य धान का 2,040 रुपये और ग्रेड ए धान का 2,060 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है। मंगलवार से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की औपचारिक शुरुआत हुई थी। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद की बोहनी नहीं हो पाई थी। कुछ किसानों ने क्रय केंद्रों पर पहुंचकर अपने धान का सैंपल दिखाया था।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन खाद्य विभाग की ओर से कुड़वार की विपणन गोदाम में खोले गए क्रय केंद्र पर धान खरीद की बोहनी हो गई। क्रय केंद्र प्रभारी/विपणन निरीक्षक एसके गर्ग ने बताया कि यहां पर चार हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। भदहरा गांव निवासी राम उजागिर तिवारी का 61.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। बल्दीराय में साधन सहकारी समिति कांपा बंद मिली। सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। वे दोपहर तक समिति पर किसानों को इंतजार कर रहे थे लेकिन कोई नहीं आया। कादीपुर के धान क्रय केंद्र पर दूसरे दिन भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। विपणन निरीक्षक सालिकरम प्रजापति ने बताया कि किसान धान का सैंपल दिखाने आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर अभी तक नमी मापक यंत्र, एनालिसिस किट व डस्टर उपलब्ध नहीं है। यह सामान कृषि उत्पादन समिति सुल्तानपुर में भी नहीं है। मोतिगरपुर के बढ़ौनाडीह स्थित साधन सहकारी समिति पर बनाए गए क्रय केंद्र धान खरीद की शुरुआत नहीं हो पाई है। यहां बैनर लगा है और नमी मापक यंत्र, पंखा उपलब्ध है। सचिव सत्यदेव दुबे ने बताया कि अभी पर्याप्त मात्रा में बोरा नहीं मिला है। जयसिंहपुर व लंभुआ समेत अन्य क्रय केंद्रों पर भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
एसडीएम ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण
बल्दीराय। उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बल्दीराय व कांपा के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर धान खरीद की सारी व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। केंद्र प्रभारी जगदीश प्रसाद केंद्र पर मौजूद मिले। कांपा धान क्रय केंद्र बंद पाया गया। कांपा में बैनर तक लगा नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। क्रय केंद्रों पर निरीक्षण के समय तक कोई किसान अपना धान लेकर नहीं पहुंचा था। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि धान खरीद में किसानों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

धान खरीद की हुई शुरुआत, बनाया गया नियंत्रण कक्ष
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि कुड़वार में धान खरीद की शुरुआत हो गई है। अन्य क्रय केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पर्यवेक्षण में कार्यालय में धान खरीद नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसमें दो कर्मचारियों जितेंद्र कुमार व सर्वेश सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष रविवार व राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक क्रियाशील रहेगा। दोनों कर्मचारी मोबाइल नंबर 8887761877 व 9455186867 पर प्राप्त सूचनाओं, शिकायतों व सुझावों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed