Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brij Bhushan Sharan Singh said in Sultanpur Modi-Shah duo will end terrorism

UP News: 'आतंकी हाफिज सईद की कोई हैसियत नहीं...', बृजभूषण शरण सिंह बोले- मोदी-शाह की जोड़ी खत्म करेगी आतंकवाद

Fri, 25 Apr 2025 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

सुल्तानपुर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आतंकी हाफिज सईद की कोई हैसियत ही नहीं है।पीाएम मोदी और गृहमंत्री शाह की जोड़ी आतंकवाद को खत्म करेगी। प्रधानमंत्री ने जो फैसला लिया है, उसके साथ पूरा देश खड़ा है। 

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh said in Sultanpur Modi-Shah duo will end terrorism
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार को पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां वह एमजीएस इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय वार्षिक सम्मलेन और शैक्षिक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि  हाफिज सईद की कोई हैसियत नहीं है। वह छिप-छिपकर घूम रहा है। 

विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो निर्णय लिया है, उसके साथ पूरा देश खड़ा है। पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। नेहरू ऐसा बीज बोकर गए हैं कि वह पेड़ अभी तक फल दे रहा है। धारा 370 भारतीय जनता पार्टी ने समाप्त किया है। यह बचे हुए आतंकवादी जो अंतिम सांस ले रहे हैं, इनका सफाया भी प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के ही हाथों होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- लखनऊ: पहलगाम घटना के विरोध में मुसलमानों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा, कहा- उस नीच देश को मिट्टी में मिलाने का समय
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम हैं, लेकिन लोगों की राय पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उनका मानना है कि व्यक्ति को सिर्फ अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed