फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bridge will be built on Gomti at a cost of Rs 29 crore

Sultanpur News: गोमती पर 29 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

Thu, 15 Feb 2024 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Gomti at a cost of Rs 29 crore
करौंदीकला/सूरापुर (सुल्तानपुर)। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में गोमती नदी के डेवाढ़ घाट सेतु समेत 91 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। परियोजनाएं पूर्ण होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी। सड़कों व पुल की आधारशिला रखते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कार्यों की शुचिता व समय का ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के करौंदीकला कस्बे के पास रवनिया मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचे लोक निर्माण मंत्री ने वर्षों से लंबित करौंदीकलां-रवनिया मार्ग समेत 79 सड़कों का शिलान्यास किया। चांदा-कादीपुर मार्ग पर स्थित डेवाढ़ घाट गोमती नदी सेतु निर्माण की भी आधारशिला रखी। इसके साथ ही करीब 75 करोड़ की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए सदैव तत्पर है। प्रदेश की सड़कों को न केवल गड्ढामुक्त किया गया, बल्कि नई सड़कों की सौगात देकर लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा गया। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य न केवल प्रगति पर हैं, बल्कि जनता भयमुक्त माहौल में जी रही है। जब ईमानदार सोच का नेतृत्व रहता है तब देश तरक्की करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम व सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार की ओर से कई अन्य सड़कों के निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि वह घोषणा नहीं कार्य करने में विश्वास करते हैं। क्रमबद्ध तरीके से क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कर निर्माण जल्द कराया जाएगा। विधायक व सांसद प्रतिनिधि ने सड़कों के निर्माण के लिए मंत्री का आभार जताया। विधायक ने ओडीओपी का उत्पाद व गदा देकर स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्की वर्मा, कादीपुर चेयरमैन आनंद जायसवाल, विजय शंकर पांडेय, महेंद्रनाथ मिश्र, पूर्व प्रमुख शिवनारायण वर्मा, अंबरीश मिश्र, रितेश दुबे, विपिन तिवारी, राजेंद्र वर्मा, धीरेंद्र सिंह, गोले तिवारी, कमलेश मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके पहले करौंदीकलां जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पीडब्ल्यूडी मंत्री का विधायक विनोद सिंह, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। करौंदीकला जाते समय कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक के साथ बिजेथुआ धाम में हनुमानजी की पूजा-अर्चना की।

लोकार्पण व शिलान्यास वाली परियोजनाएं :
75.76 करोड़ लागत वाली 11 सड़कों का लोकार्पण।
75.38 करोड़ लागत वाली 79 सड़कों व एक पुल का शिलान्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed