{"_id":"623cc60b3114cd5d324ebb62","slug":"bridge-sultanpur-news-lko6229973144","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुका मिला निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु का एक पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुका मिला निर्माणाधीन गोमती नदी सेतु का एक पिलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गोमती नदी के गुदरा घाट व मल्हीपुर घाट पर निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान उसका एक पिलर एकतरफ झुका हुआ पाया गया है। घटिया गिट्टी के प्रयोग की शिकायत पर उसका सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। परियोजना उप प्रबंधक को सुधार का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने बृहस्पतिवार को कोइरीपुर के पास गोमती नदी पर बन रहे गुदरा घाट पुल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुल का पिलर नंबर चार हल्का सा पिलर नंबर तीन की ओर झुका पाया गया। इसके पहले कोइरीपुर के पास गोमती नदी के मल्हीपुर घाट पुल के लिए बनाए जा रहे पहुंच मार्ग में दोयम दर्जे की गिट्टी प्रयोग किए जाने की शिकायत मिली थी। गिट्टी का निरीक्षण करते हुए डीएम ने उसका सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा है। डीएम ने झुके पिलर को कुएं में धंसाने के दौरान सीधा करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया है। मनरेगा से शेषनपुर में बने संपर्क मार्ग की माप कराई।
इसी ग्राम पंचायत में बन रहे पंचायत भवन का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने जॉब कार्डधारक से भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। शेषनपुर में संचालित गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लेते हुए पशुओं के चारा आदि की जानकारी ली गई। निर्माणाधीन शेड को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इसके पहले दोनों अधिकारियों ने भदैंया विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रांट रजिस्टर में खामियां मिलीं। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया है।