फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bridge Corporation gave Rs 10 lakh for removing electric poles, construction of the bridge will start soon.

Sultanpur News: बिजली के खंभे हटाने के लिए सेतु निगम ने दिए 10 लाख, जल्द शुरू होगा पुल का निर्माण

Tue, 11 Nov 2025 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bridge Corporation gave Rs 10 lakh for removing electric poles, construction of the bridge will start soon.
गोलाघाट पुल बनाने के लिए नदी के पास बनाया जा रहा रास्ता।
सुल्तानपुर। गोलाघाट में गोमती नदी पर पुल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। सेतु निगम ने पुल के रास्ते में आ रहे बिजली के खंभों व तारों को शिफ्ट करने के लिए विद्युत वितरण निगम को 10 लाख रुपये भेज दिए हैं। पुल के रास्ते में आ रहे एक सुलभ शौचालय को शिफ्ट करने के लिए सेतु निगम ने नगरपालिका से प्रसाधन की लागत से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बिजली संयंत्र व नगरपालिका का सार्वजनिक प्रसाधन शिफ्ट होते ही सेतु निगम पुल का निर्माण शुरू कर देगा। रास्ते की बाधाओं को दूर होते देख पुल निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए निर्माण स्थल पर सरिया व लोहे के मोटे पाइप गिरवा दिए गए हैं। श्रमिकों के रहने के लिए टिनशेड के कक्ष बनाए जा रहे हैं। श्रमिकों ने साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है। गोलाघाट पर बंद पुराने और संचालित पुल के बीच में बनने वाले दो लेन के सेतु का शिलान्यास पिछले दिनों भाजपा विधायक विनोद सिंह ने पांच ईंटें रखकर किया था।
विज्ञापन

शासन ने पुल निर्माण के लिए करीब 37 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पुल निर्माण से गोलाघाट पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। एक पुल से शहर में लोग प्रवेश कर सकेंगे और दूसरे से बाहर निकल सकेंगे। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि विद्युत वितरण निगम को 10 लाख रुपये का चेक भेज दिया गया है। सार्वजनिक प्रसाधन शिफ्ट करने के लिए नगरपालिका को पत्र लिखा गया है। लागत का विवरण मिलते ही उसका भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे हटाकर पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed