{"_id":"5e00f7828ebc3e87da176e81","slug":"breaking-into-home-firing-siblings-injured-sultanpur-news-lko499326991","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन घायल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो भाइयों के बीच भूमि विवाद में पैरवी करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। रविवार की रात एक पक्ष ने उसके घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पैरवी करने वाले की बेटी व बेटे गोली लगने से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुर गांव निवासी रामकृष्ण चौबे और श्रीराम चौबे सगे भाई हैं। दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। बीते 22 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद रामकृष्ण चौबे की पैरवी गांव के ही गिरीश चौबे कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे श्रीराम चौबे का परिवार नाराज चल रहा था। आरोप है कि रविवार की रात श्रीराम चौबे के परिवार के ही रुद्र नारायण उर्फ पंकज और अमर चौबे असलहा लेकर गिरीश चौबे के घर में घुस गए। दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के दौरान गोली का छर्रा गिरीश की बेटी नीलम (15) और बेटे शिव ओम (10) को लग गया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए। छर्रा लगने से घायल नीलम और शिव ओम को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है। इस बाबत कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरीश की तहरीर पर रुद्र नारायण उर्फ पंकज और अमर चौबे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।