{"_id":"5d7148eb8ebc3e01416b1de7","slug":"botheration-sultanpur-news-lko480057513","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण बरही महोत्सव में पुलिस कर्मियों ने डीजे का लैपटॉप तोड़ा, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण बरही महोत्सव में पुलिस कर्मियों ने डीजे का लैपटॉप तोड़ा, बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरापुर (सुल्तानपुर)। सूरापुर कस्बे में बुधवार रात श्रीकृष्ण बरही कार्यक्रम के दौरान दरोगा और पुलिस ने डीजे का लैपटॉप तोड़ते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कर्मियों ने दोनों की जमकर पिटाई की और लॉकअप में डाल दिया।
कार्यकर्ताओं की पिटाई की सूचना बाजार में आग की तरफ फैली तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना लगते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
सीओ ने तत्काल दोनों युवकों को छोड़ते हुए पिटाई में शामिल दारोगा और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
बुधवार रात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर में श्रीकृष्ण जन्म बरही महोत्सव चल रहा था। विजेथुआ रोड पर पूजा पंडाल पर सूरापुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही आश नारायण यादव पहुंचा और उसने साउंड सिस्टम पर लात मार कर उसे गिरा दिया।
विज्ञापन
चंद मिनट बाद ही ड्यूटी पर तैनात दरोगा आनंद श्रीवास्तव पहुंचे और पंडाल पर मौजूद संजय अग्रहरि के भजन चला रहे लैपटॉप को तोड़ दिया। पुलिस संजय अग्रहरि के साथ ही मोेनू अग्रहरि को पीटते हुए सूरापुर चौकी ले गई और लॉकअप में डाल दिया।
यह सूचना थोड़ी ही देर में आयोजक तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी रोडों की लाइटें, झांकियां बंद करके केंद्रीय पंडाल पर पहुंच गई। पुलिस के रवैये से नाराज भीड़ ने केंद्रीय पंडाल की भी माइक और लाइट को बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कादीपुर सुरेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को शांत कराने का सीओ ने काफी प्रयास किया लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों तथा भीड़ को शांत कराने की अपील की।
व्यापारियों व भीड़ ने प्रदेश महामंत्री से पकड़े गए दोनों व्यापारियों को तत्काल छोड़ने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी कादीपुर ने पुलिस द्वारा की गई अमर्यादित घटना पर खेद जताते हुए व्यापारियों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद भी व्यापारी व भीड़ मानने को राजी नहीं हुई। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर भीड़ शांत हुई। इसके बाद बरही कार्यक्रम की शुरुआत हो सकी है।